Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : चले ईंट-गुम्मे, आधा दर्जन घायल

बाराबंकी : चले ईंट-गुम्मे, आधा दर्जन घायल

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर ईंट गुम्मा लाठी चली आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम शेरअली पुरवा मजरे भवानीपुर ददरौली का है जंहा पर गांव की प्रधानी को लेकर शमशेर व विपिन वर्मा ललतू केशवराम आदि के मध्य चुनाव के बाद हार जीत को लेकर तू तू मैं खूनी संघर्ष में बदल गया देखते देखते दोनों पक्षों की ओर से लात घूंसा ईंट गुम्मा वह लाठी डन्डे जमकर चले एक पक्ष की गुड़िया शमशेर राजवती आदि चोटहिल हुए हैं तो दूसरे पक्ष के विनोद लवकुश विपिन ललतू आदि घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को थाने पर लाकर मजरूबी पत्र बना कर उपचार व चिकित्सीय परीक्षण हेतु सी एच सी सिरौलीगौसपुर लेकर पंहुची जंहा घायलों का उपचार व चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय दयाशंकर सिंह ने बताया है कि चुनावी रंजिश में मारपीट की गई है दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular