बाराबंकी (हि.स.)। जनपद में विधानसभा के पाचवें चरण का चुनाव रविवार को सम्पन्न होगा। मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण देने के लिए दरियाबाद पुलिस ने शनिवार को केन्द्रीय सुरक्षा बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया है।
डीएसपी आरएस मुक्कर ने बताया कि यह पैदल गश्त दरियाबाद कस्बे सहित मथुरानगर रेलवे स्टेशन लालपुर गुमान जेठौती राजपूतान सहित क्षेत्रों में निकाला गया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाता को अपने वोट का सदुपयोग करने का अधिकार है। परंतु कई बार कई लोग किसी दबाव व अन्य कारण से अपने वोट का प्रयोग करने से पीछे रह जाते हैं। किसी के भी बहकावे में न आये स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
उन्होंने लोगों को अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशे को बढ़ावा देने तथा नशा बांटने का कार्य कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
पंकज/दीपक
