Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : किशोर का लटकता मिला शव

बाराबंकी : किशोर का लटकता मिला शव

बाराबंकी । थाना कोठी क्षेत्र के सायपुर मजरे सरसा गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोठी थाना क्षेत्र के शायपुर मजरे सरसा गांव निवासी सुरेंद्र रावत (20) पुत्र राम सुमिरन रावत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर खेत में लगे चिलविल के पेड़ से अंगौछा से लटक रहा था। ग्रामीणों के उधर शौच जाने पर घटना की जानकारी हुई। जिससे गांव में कोहराम मच गया घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के पिता राम सुमिरन शव की पहचान पुत्र के रूप में की। इसकी सूचना पीआरवी पुलिस को दिया। पीआरवी के ब्लॉक कमांडेंट मनोज की सूचना पर कोठी पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular