Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : कई घण्टे विद्युत आपूर्ति रही बाधित

बाराबंकी : कई घण्टे विद्युत आपूर्ति रही बाधित

मसौली बाराबंकी।मंगलवार को दूसरी पहर 33 हजार विद्युत लाईन आई खराबी से कई घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को दूसरी पहर करीब तीन बजे अचानक जहांगीराबाद के निकट पीपरथ जंगल में 33 हजार विधुत लाईन का तार टूट गया था कि अचानक बिजली काट गई थी। विभाग के एस डी ओ इंजिनियर प्रेम सिंह पटेल ने सज्ञान लिए तो विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया। मसौली से चंदौली पावर हाउस छानबीन करने पर जहांगीराबाद आई टी आई के निकट पीपरथा जगल में विधुत खम्भे का तार टूट गया था। जिसको कर्मचारीयों ने मरम्मत कार्य शुरू हुआ और कढी मशक्कत के बाद देर शाम लाइन ठीक हो सकी। मंगलवार को तीन बजे आई फाल्ड के कारण मसौली, रामनगर और सिरौलीगौसपुर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विधुत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम क्षतिग्रस्त विद्युत लाईन ठीक हो सकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular