Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : ऑक्सीजन प्लांट का सांसद ने किया उद्घाटन

बाराबंकी : ऑक्सीजन प्लांट का सांसद ने किया उद्घाटन

बाराबंकी(हि.स.)। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसकी बानगी शनिवार को जिला अस्पताल में देखने को मिली, जहां 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ऑक्सीजन तैयार होगा और जरूरतमंदों को देकर उनकी जीवन रक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार और ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जोरशोर से चल रहा है। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने आज इस ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ करते हुए यहां की जनता को समर्पित किया ।

सांसद का ऐसा मानना है कि इस प्लांट के लगने से जिस तरह से पूर्व में ऑक्सीजन की दिक्कत आयी थी वह अब नहीं रहेगी। प्रशानिक तैयारियां सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती बल्कि अभी चार और ऑक्सीजन के बड़े प्लांट पर काम हो रहा है और शीघ्र ही उसका भी शुभारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय के जिस ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ हो रहा है उसकी क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है और एक साथ कई लोगों को जीवनदान दे सकता है। अकेला यह प्लान्ट एक साथ 50 लोगों को ऑक्सीजन देने में सक्षम है। जब सभी प्लान्ट शुरू हो जाएंगे तो हमें ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझना पड़ा था ।

RELATED ARTICLES

Most Popular