बाराबंकी । टिकैतनगर थाना प्रभारी ने बीते माह हुए पुजारी सुरेषचन्द्र की हत्या का खुलासा करते हुए हत्या में षामिल मुख्य आरोपी को गिरतार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के निषादेही पर हत्या में प्रयोग किये गये लोहे की सरिया व नकदी बरामद की। जानकारी के अनुसार, बीती 26 मई की सुबह थाना टिकैतनगर के ग्राम भूडेहरी निवासी सुरेषचन्द्र जो पड़ोस के गांव खमौली में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी थे। उनकी लहूलुहान लाष उसी जगह पर पड़ी हुई मिली। जब इसकी जानकारी मृतक के बेटे कमलेष कुमार को हुई तो उसने थाना प्रभारी टिकैतनगर नारदमुनि सिंह को सूचना दी है। पुजारी की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोष फैल गया था। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल षुरु कर दी थी। षनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने मोदीनगर मार्ग पर उक्त घटना में षामिल मुख्य आरोपी देषराज पुत्र स्व. सम्पतराम निवासी ग्राम सरायबरई को धर दबोचा। पुलिस ने इसकी निषादेही पर हत्या में षामिल लोहे की सरिया व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य आरोपी देषराज नषे का आदी था। घटना वाली रात को वह सरांयबरई चौराहे पर खड़ा था। उसी समय हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेष चन्द्र अपना गेहूं बेचकर 10 हजार रुपये लेकर साइकिल से वापस मंदिर जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक यह भी बताया कि देषराज को पैसो की जरुरत थी और रात 1 बजे के करीब षराब के नषे में धुत होकर मंदिर गया। वह पैसा चुराने के लिये कोषिष कर ही रहा था कि अचानक पुजारी सुरेष चन्द्र की आंख खुल गयी उसके बाद षराब के नषे में धुत होकर देषराज ने लोहे की सरिया से पुजारी के सिर पर हमला बोल दिया। जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
बाराबंकी : अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पुजारी हत्याकाण्ड का खुलासा
RELATED ARTICLES
