राज्य डेस्क
पटना। बिहार के कटिहार जिला के फलका से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पूर्णिया जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से पूर्णिया की तरफ जा रहे थे और अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसा जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के फरिहानी चौक के समीप रविवार की देर रात की है। देर रात को घटना होने की वजह से आसपास के लोगों को भी हादसे का पता नहीं चला। परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो फोन भी नहीं उठाया जा रहा था। संयोगवश मरंगा थाने की गश्ती गाड़ी उधर से गुजर रही थी तो तीनों युवकों को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत ही तीनों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि तीनों युवक पूर्णिया आ रहे थे और अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। मरंगा थानाध्यक्ष राजीव आजाद ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सुपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी का कोई पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से युवक का मोबाइल बाइक एवं अन्य सामान बरामद हुआ है।
यह भी पढें : उत्तराखंड त्रासदी में यूपी के 53 लोग लापता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
