Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारात आने से पहले दुल्हन की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बारात आने से पहले दुल्हन की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज (हि.स.)। सराय इनायत क्षेत्र के अंतर्गत दुलापुर मुसहा गांव में रामचन्द्र बिंद की पुत्री का विवाह कल यानी 03 दिसम्बर को होना था, लेकिन शनिवार को खून से लथपथ उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

उक्त गांव निवासी रामचंद्र बिंद की 20 वर्षीय पुत्री रीना का विवाह होना था, जिसमें रस्म रिवाज के अनुसार शुक्रवार को गीत-संगीत का दौर चल रहा था। रीना रात में छत पर सोने चली गई। शनिवार की सुबह घर से दूर बगीचे में खून से सना उसका शव मिला। गले को धारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वहीं, मृतका की बड़ी बहन मीना ने अपने पति पर आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति मृतका रीना को बहुत मानता था। जिसके कारण आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

गंगानगर डीसीपी अभिषेक भारती ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच करवाई। रीना का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। पुलिस मृतका की बहन की बात पर भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular