Tuesday, February 17, 2026
Homeमनोरंजनबारह साल के हुए अजय देवगन के लाडले बेटे युग, अभिनेता ने...

बारह साल के हुए अजय देवगन के लाडले बेटे युग, अभिनेता ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक अजय देवगन और काजोल के लिए आज का दिन बहुत खास है। अजय और काजोल के लाडले बेटे युग आज बारह साल के हो गये हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन ने अपने बेटे को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘लाइफ का सबसे बेस्ट पार्ट आपके साथ बड़े होना और एक दिन में सभी फादर-सन वाली चीजें करना है। शो देखना, एक साथ एक्सरसाइज करना, बातें करना, वॉक करना…जन्मदिन मुबारक हो युग।’

अजय के इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले प्रतिक्रिया देते हुए युग को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं, जो अक्सर कई मौकों पर देखने को भी मिलती है। अजय देवगन और काजोल ने लम्बे रिलेशनशिप के बाद 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। उनकी बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को हुआ। न्यासा के जन्म के सात साल के बाद काजोल ने 13 सितंबर , 2010 में बेटे युग को जन्म दिया। युग आज 11 साल के हो गये हैं और अपने माता-पिता के बहुत करीब हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular