Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारहवीं की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बारहवीं की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

इटावा (हि.स.)। घर से स्कूल जा रही बारहवीं की छात्रा का अपहरण कर हैवानों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है । गैंगरेप के बाद बेहोशी की हालत में अर्धनगन अवस्था में सड़क पर छात्रा काे छोड़ कर बदमाश फरार हो गये । रेप पीड़िता की हालत नाजुक है । वह पिछले चार दिनों से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती है । घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई । रेप पीड़िता के मां बाप न्याय के लिए एसएसपी की चौखट के चक्कर काटने में जुटे हैं।

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी सोलह वर्षीय बेटी रोज की भांति 27 जुलाई को साइकिल से स्कूल जा रही थी रास्ते में चार लोगों ने उनकी बेटी को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी बेटी को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा छोड़कर चले गए उन्हें जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस के सहयोग से बेटी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। शुरू में उन्होंने इस घटना को मामूली छेड़खानी की घटना समझकर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन उपचार के दौरान बेटी के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान और होश में आने के बाद बेटी के द्वारा बताई गई अपने साथ घटना से उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बेटी को रास्ते से अगवा कर चार लोगों ने सामूहिक वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद से वह न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है उन्होंने बताया कि आरोपी सैफई के राजनेताओं के संरक्षण में रहने वाले लोग है इसलिए पुलिस उनके दबाव में आकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

इस मामले पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत बारहवीं की एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन अब उनके परिवारीजन अपनी बेटी के साथ गैंगरेप की बात कह रहे है पीड़िता अभी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

रोहित/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular