Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनबायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ने गोद लिया बेटा !

बायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ने गोद लिया बेटा !

हाल ही खुद से 15 साल छोटे बायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ने एक बेटे को गोद लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुष्मिता सेन और उनकी दो बेटियों के साथ तीसरा छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। वीडियो में पूरी फैमिली काफी खुश नजर आ रही है।

सुष्मिता सेन ने अभी तक तीसरे बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह छोटा बच्चा सुष्मिता सेन का ही गोद लिया हुआ बेटा है। पीली टीशर्ट और ब्लू जींस और रेड मास्क में यह बच्चा कैमरे की तरफ हैरत होकर देखता है। माना जा रहा है कि सुष्मिता सेन जल्द ही अपने बेटे को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं ।

इससे पहले सुष्मिता सेन की दो बेटियां अलीसा और रेने भी हैं। सबसे पहले उन्होंने 25 साल की उम्र में बेटी रेने को और फिर उसके कुछ समय बाद उन्होंने दूसरी बेटी अलीसा को एडॉप्ट किया था।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular