Saturday, February 14, 2026
Homeव्यापार बायजूस चालू वित्त वर्ष में 3,500 और कर्मचारियों की कर सकता है...

 बायजूस चालू वित्त वर्ष में 3,500 और कर्मचारियों की कर सकता है छंटनी

नई दिल्ली(हि.स.)। ऑनलाइन शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस चालू वित्त वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी अपनी टीमों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक ध्यान देने पर विचार कर रही है।

कंपनी के एक हजार कर्मचारी पहले से ही नोटिस पीरियड पर हैं, जबकि अन्य एक हजार ने अपने प्रदर्शन सुधार मानकों को पूरा नहीं किया है। पिछले साल कंपनी ने 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी के भारतीय परिचालन के सीईओ अर्जुन मोहन कंपनी में बड़े पैमाने में बदलाव कर रहे हैं। इस वजह से एक बार फिर बायजूस 2023-24 में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने साल की शुरुआत में 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

बायजूस के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि 2,500 कर्मचारियों के बाद कंपनी में आगे कोई और छंटनी नहीं होगी। हालांकि, ये बायजूस की आखिरी छंटनी होगी और पूरी प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जाएगी।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular