Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाबा श्री लाट भैरव का तिलकोत्सव की तैयारी, निकाली जााएगी तिलक शोभायात्रा

बाबा श्री लाट भैरव का तिलकोत्सव की तैयारी, निकाली जााएगी तिलक शोभायात्रा

वाराणसी(हि.स.)। अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध श्री लाट भैरव का तिलकोत्सव बुधवार शाम को आयोजित होगा। इस अवसर पर तिलक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

तिलक शोभायात्रा सायंकाल 07 बजे कज्जाकपुरा स्थित जानकी बाग से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबिया मंडी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ होते हुए विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी पहुंचेगी। जहां माता शीतला के प्रांगण में वैदिक रीति से बाबा के तिलकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय बाबा के तिलकोत्सव की रस्म अदा करेंगे।

समिति के मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में वैदिक रीति से बाबा के तिलकोत्सव का विधान पूरा किया जाएगा। बाबा लाट भैरव के तिलकोत्सव में शामिल भक्त पूरे राह हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चलेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular