गोंडा. । देश के प्रसिद्ध धर्म गुरू और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान महंत डॉ कुलपति त्रिपाठी जी का आगमन आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री पंडित सिंह जी के आवास पर हुआ जहाँ गोंडा सदर के प्रत्याशी व मंत्री जी के पुत्र सूरज सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा स्वागत करते समय काशी से महंत जी के साथ आये प्रकांड विद्वानों ने मंगल मंत्रोच्चार का उच्चारण किया तथा शंखनाद किया !
लोगों को संबोधित करते हुए महंत जी ने कहा कि मंत्री जी के परिवार से हमारा आत्मिक लगाव रहा है इसलिए मैं कहना चाहता हूँ कि मंत्री जी पर बाबा विश्वनाथ जी की विशेष कृपा थी और आप सबकी जिम्मेदारी है कि सूरज सिंह के साथ आप सब सदैव खड़े रहें। सूरज सिंह मंत्री जी का बेटा है, हमारा बेटा है और बाबा विश्वनाथ जी का बेटा है इसलिए आप सब से अपील है कि इस बार आप सब भी मेरे सूरज को आशीर्वाद देने का काम करें!
इस अवसर पर महंत जी ने प्रदेश और देश की 3वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि भाजपा सरकार के कार्यो का जनकल्याण से कोई सरोकार नहीं है ऐसे में जनता जनार्दन को चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाये और देश के साथ साथ प्रदेश में एक जनप्रिय सरकार बनाने में सहयोग करें!
सूरज सिंह के स्वागत से अभिभूत महंत जी सूरज सिंह को आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का माला और बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा सहित प्रसाद भी दिया !
इस अवसर पर पंडित श्रीकांत द्विवेदी, सपा नेता राजेश दीक्षित, सी डी ए अध्यक्ष राकेश सिंह, जितेंद्र नाथ सप्पू, दद्दू शुक्ला, विक्कू सिंह, शिव संपत सिंह, दीपू यादव, राम आशीष जायसवाल, सोमनाथ तिवारी, अंकित महाराज, विकास मोदनवाल, सिद्धार्थ मोनू, मताल्लु सिंह, आदि सैकड़ों भक्त और आम जनमानस उपस्थित रहे।
बाबा विश्वनाथ का बेटा है सूरज-महन्त काशी विश्वनाथ
RELATED ARTICLES
