लखनऊ (हि.स.)। भाजपा द्वारा बार-बार सपा पर अराजकता और आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट देने के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने इसे “बाबा जी की ब्रेक्रिंग न्यूज” कह कर मजाक उड़ाया है। साथ ही लिखा है कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गयी है।
अखिलेश यादव ने सुबह ट्वीट किया “भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी… अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है।” उनके इस ट्वीट के बाद धड़ाधड़ कमेंट आने भी शुरू हो गये। एक फालोअर्स लक्ष्मण सेलावत ने लिखा “अखिलेश बाबू अगर योगी जी ने 99 प्रत्याशी अपराधी घोषित किए तो उनके नाम की लिस्ट और उनके अपराध की सूची भी जारी कर दीजिए, क्योंकि झूठ बोलना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है। 2012 से 17 तक झूठ ही बोलते रहे हो, राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप आपके परिजन पर है।”
उपेन्द्र
