Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाबा कालभैरव के दरबार में माथा टेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना

बाबा कालभैरव के दरबार में माथा टेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच आरती पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से राजधानी लखनऊ जाएंगे। वह रविवार अपरान्ह में यहां आये थे। बीएचयू में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम पृथ्वी तत्व में भाग लेने के बाद उन्होंने गंगा उस पार टेंट सिटी का जायजा लिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने टाउनहाल स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की थी। रात में ही मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन घने कोहरे के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर पाया तो वह वापस सर्किट हाउस लौट आये थे। आज वह लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular