Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाबासाहेब आम्बेडकर समता पर आधारित समाज के लिए प्रयत्नशील रहे : भूपेन्द्र...

बाबासाहेब आम्बेडकर समता पर आधारित समाज के लिए प्रयत्नशील रहे : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहब आम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक बाबा साहब आम्बेडकर समतामूलक समाज के प्रणेता थे। बाबासाहेब न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहे एवं उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने ट्वीट किया कि बाबा साहब आम्बेडकर अमानवता की हर चीज को नकारते थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए नई नीतियां और नया विजन दिया। बाबा साहब ने हमेशा मानवता की बात की, जिसमें मानव की समानता से लेकर कानून की समानता की बात थी।

प्रदेशभर में बूथ स्तर पर हो रहे अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर मना रही है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोग, बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular