Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाप-बेटे की बीच कहासुनी में गुस्साए पोते ने कर दी दादा की...

बाप-बेटे की बीच कहासुनी में गुस्साए पोते ने कर दी दादा की हत्या

– घटना के बाद हत्यारोपित युवक घर छोड़कर फरार,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुरादाबाद(हि.स.)। थाना मुगलपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपने दादा की हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपित युवक घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पिता-पुत्र में विवाद हो रहा था तो अपने दादा से गुस्साए पोते ने घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि मृतक रामगोपाल (65 वर्ष) मूल रूप से मुगलपुरा के कहारो वाला मंदिर के पास के रहने वाला था। कुछ समय पूर्व से गलशहीद के असालतपुरा में रहने लगा था। बुजुर्ग रामगोपाल अपने पुश्तैनी घर आया था। उसकी बहन भी इसी मकान में रहती है। छोटा बेटा बब्बू भी इसी घर में परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि आज शाम से किसी बात को लेकर रामगोपाल और बब्बू में कहासुनी हो रही थी। दो -तीन घंटे तक दोनों के बीच कहासुनी नहीं रूकी तो इसी बीच पोता बंटी भी बीच में बोलने लगा। उसने घर में रह रही अपने दादा की बहन को गालियां देना शुरू कर दिया। इसका रामगोपाल ने विरोध किया।

सीओ ने बताया कि इसी कहासुनी के दौरान बंटी ने रामगोपाल को जोर से धक्का दिया। जिससे रामगोपाल का सिर सामने दीवार में जाकर लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular