राज्य डेस्क
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जिला किश्तवाड़ के दूरदराज के गांव हंजंर में आज तड़के बादल फटने के बाद अचानक से आई बाढ़ की चपेट में आने से 8 मकान ढह गए। उन घरों में रहने वाले परिवारों के करीब 30 सदस्य मलवे में दब गए। स्थानीय स्तर पर चलाए गए बचाव कार्य के बाद पांच लोगों के शव बरामद कर दिए गए हैं जबकि 25 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए पुलिस, सेना और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं इस घटना पर दुख जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के उपप्रधान उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि आज सुबह किश्तवाड़ से एक दुखद खबर आ रही है। उपरी इलाकों में बादल फटने से वहां अफरातफरी मच गई है। हम प्रार्थना करते हैं कि लापता लोग सकुशल बरामद हो जाएं। जो इस हादसे में जान गवां बैठे हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले। आपको बता दें कि पिछले 12 घंटों के भीतर किश्तवाड़ में दो जगह बादल फटा है। पहला बादल किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ चशौती में गत मंगलवार शाम को फटा। हालांकि इसमें किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है परंतु नालों में आए तेज उफान की वजह से चार पुल बह गए कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। इसके बाद आज सुबह 4.30 बजे दूसरा बादल किश्तवाड़ में डच्चन इलाके के हंजंर इलाके में फटा, जिसकी चपेट में आने से जान व माल का काफी नुकसान हुआ है। 8 घर मिट्टी में दफन हो गए। बताया जा रहा है कि इन घरों में रहने वाले परिवारों के करीब 30 सदस्य अभी भी लापता हैं। हालांकि 5 शव बरामद हो चुके हैं। पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : सड़क पर उतरे CO, कटवाया डेढ़ लाख का चालान
किश्तवाड़ के डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बचाव दल ने अब तक बादल फटने से प्रभावित गांव से पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि बादल फटने से आई अचानक आई बाढ़ में कुल 8 घर बह गए। वहीं पुलिस महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ, वीके सिंह ने बताया कि अभी तक मिले पांच शवों में दो महिलाएं शामिल हैं। अभी भी गांव के 25 से अधिक लापता हैं। उन्हें ढूंढने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ से एसडीआरएफ की एक टीम गांव में पहुंच गई। दो और टीमें डोडा और उधमपुर जिलों से जा रही हैं। एसडीआरएफ की दो और टीमें मौसम में सुधार का इंतजार कर रही हैं। उन्हें जम्मू और श्रीनगर से हैलीकाप्टर की मदद से घटना स्थल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बादल फटने से 7 घर और एक राशन की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। किश्तवाड़ के जिला विकास आयुक्त ने कहा कि दूरदराज के लैम्बार्ड इलाके में रात में दो और बादल फटे लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बुनियादी ढांचों को कुछ नुकसान हुआ है। लगातार बारिश को देखते हुए पाडर इलाके से 60 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहां उनको खतरा हो सकता था। वहीं मंगलवार देर शाम को किश्तवाड़ के ही गुलाबगढ़ से 25 किलोमीटर दूर चशौती गांव के पास बादल फटने से हाहाकर मच गया। इससे मचैल से आने वाले बोट नाले में उफान पर आ गया। एकाएक आए पानी का बहाव रास्ते में सब बहाकर ले जाता रहा। एक के बाद एक चार पुल इस उफान में बहते चले गए। सबसे पहले कुंडेल गांव में पुल से जब पानी टकराया तो लोगों में हड़कंप मच गया। उसके बाद बोटनाला पर चशोती के पास सन्यास गांव पर बना पुल बह गया। देखते ही देखते सयोगी एवं पडीवाग में भी नाले पर बने पुल बह गए। ग्रामीणों ने तुरंत गुलाबगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी और प्रशासन ने हाईअलर्ट घोषित किया। इसके बाद पडीवाग क्षेत्र में गांवों को खाली करा दिया गया। अन्य ग्रामीणों को भी हिदायत दी गई कि वह तुरंत घरों को खाली कर गुलाबगढ़ के ऊपरी हिस्सों में आ जाएं।
यह भी पढ़ें : लेखा जांच न कराने वाले प्रत्याशियों की होगी जमानत राशि जब्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
