Monday, February 9, 2026
Homeराष्ट्रीयबाढ़ प्रभावित नवीन मण्डी सहियापुर का निरीक्षण किया गया।

बाढ़ प्रभावित नवीन मण्डी सहियापुर का निरीक्षण किया गया।

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा आई.जी. बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर0के0भारद्वाज जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित के साथ बाढ़ प्रभावित नवीन मण्डी सहियापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से वार्ता की गयी। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा ग्रामवासियो को भरोसा दिलाया िकइस बार बाढ़ अप्रत्याशित रूप से आ गयी है। बाढ़ आ जाने से आमजन मानस को समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके निराकरण एवं आप सभी की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु जिला प्रशासन, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। लोगो को आने जाने के लिए आवश्यकतानुसार नाव लगा दी गयी है। समस्त तहसीलों में जहां बाढ़ से गांव मैरूण्ड हो गये है वहां पर राहत सामग्री का वितरण कार्य कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार सभी बाढ़ प्रभावित परिवारो में राहत सामग्री का वितरण की जायेगी। ग्रामवासियों को कोई भी समस्या हो तासे तहसील के अन्तर्गत बनाये कन्ट्रोल रूम में जानकारी दे साथ ही साथ हल्का लेखपाल, सचिव, आशासंगिनी आप सभी के समस्याओ का निराकरण हेतु क्षेत्र में बने हुए है। किसी भी प्रकार की समस्या नही होने पायेगी।
निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, तहसीलदार डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मोहम्मद शाहिद डुमरियागंज
सिद्दार्थ नगर

RELATED ARTICLES

Most Popular