Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाढ़ का पानी घरों में घुसा, 40 हजार आबादी प्रभावित

बाढ़ का पानी घरों में घुसा, 40 हजार आबादी प्रभावित

महराजगंज (हि.स.)। जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के पूर्वी भाग में नारायणी नदी के तटवर्ती इलाके के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पहाड़ों पर लगातार दो दिनों तक हुई बरसात के पानी से गेडहवा, कनमिसवा, भेडिहारी, सकरदीन्ही, बलुआ टोला, बैरा टोला आदि में पानी घुसने से लगभग 40 हजार जी आबादी प्रभावित है।

पिछ्ले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वज़ह से बाल्मीकि नगर बराज पर दबाव बढ़ने लगा था, इसलिए बराज से चार लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। पानी बढ़ तो वह अनियंत्रित हो गया और लोगों के घरों में घुस गया है। अब लगभग 40 हजार आबादी प्रभावित है। कहीं कहीं तो य़ह आलम है कि लोगों को घुटने तक पानी से गुजरने पड़ रहा है। संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। परिषदीय विद्यालय शुक्रवार को पूर्णतया बंद रहे। लोग नाव के जरिए अपने सामान तथा परिवारजनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए जुट गये है।

तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने आवागमन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में नावें लगवा दीं हैं। पीड़ितों के लिए भोजन, पानी, बिस्तर, शौचालय आदि का प्रबंध भी किया गया है। तहसीलदार ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular