Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : 20 किलो अवैध पटाखे संग युवक गिरफ्तार

बागपत : 20 किलो अवैध पटाखे संग युवक गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही पटाखों का अवैध कारोबार तेजी से फलने—फूलने लगा है। इस पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिनोली क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 20 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। इस दौरान एक युवक की भी गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।दत्तनगर गांव में 12 से अधिक घरों में पटाखे बनाने की सूचनाएं मिल रही थी। इसको लेकर शुक्रवार को छापेमारी करके एक घर से 20 किलो पटाखा बरामद हुआ है। मौके से एक युवक अमीरुदीन को गिरफ्तार किया है। बताया कि पिछले दिनों से अब तक हुई इस कार्रवाई में कई कुंतल अवैध पटाखें पकड़े गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular