Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत: वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बागपत: वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बागपत(हि.स.)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में एक वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब परिजन जागे तो पता चला। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी।

 तितरौदा गांव में अपने घर के कमरे में सो रहे इलमसिंह पुत्र बनवारी उम्र (66)वर्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुत्रवधु आशा ने बताया कि उसके ससुर इलमसिंह अपने कमरे में सो रहे थे और उनकी सास कौशल्या और उनका पुत्र प्रांजल बाहर सो रहे थे। जब सुबह जागे तो दूसरे कमरे में रखी सेफ से सामान बिखरा मिला ससुर के कमरे में जाने पर देखा तो उसके पैर बंधे हुए थे तथा वह लहूलुहान पड़ा था। उसके सिर पर चाकुओं से कई वार किये गए थे। शोर मचाने पर आस पड़ोस से ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 
 आशा ने बताया कि उनकी सेफ से 60 हजार रुपये और हिसाब की डायरी गायब है। मृतक पैसों को ब्याज पर देने का काम करता था। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular