बागपत (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को बड़ौत और छपरौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी ने बड़ौत से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व जयवीर सिंह तोमर और छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वीरपाल राठी वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में छपरौली से विजयी हुए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की कमान भी उन्होंने ने ही संभाली थी। वहीं, बड़ौत विधानसभा सीट से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर को रालोद का उम्मीदवार घोषित किया हैं। बड़ौत सीट पर भी एक दर्जन कार्यकर्ता टिकट पाने की लाइन में लगे थे, लेकिन अब पार्टी ने इन दोनों उम्मीदवारों पर अपना भरोसा जताया है। बागपत विधानसभा सीट से जयंत चौधरी पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।
गौरव
