बागपत (हि.स.)। छपरौली थाना क्षेत्र स्थित शबका गांव में रहने वाले एक युवक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित युवक ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शबगा गांव के रहने वाला मुस्तफा ने एसपी अभिषेक सिंह से शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा व आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित नवाब उर्फ नब्बू, फज्जल, जिशान, रिजवान, रिहायत निवासीगण मोहल्ले कुरैशियान बागपत व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इस मामले की विवेचना कर रहे विवेचक एसआई सुभाष चंद का कहना है कि प्लॉट के रुपये के लेनदेन का विवाद है। मामला की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
