Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

बागपत : युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

बागपत(हि.स.)। कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है।

मलकपुर गांव में रविवार को राजवाहे की पटरी पर ग्रामीणों ने 24 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। ऐसा लग रहा था कि जैसे उसके सिर को किसी वाहन ने कुचल रखा हो, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 315 बोर की गोली के कई खोखे पड़े मिले, जिसके बाद पता चला कि युवक के सिर और कमर में कई गोलियां मारी गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस संबंध में कोतवाली बड़ौत प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मलकपुर गांव के 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में गांव में ही पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। घटना की जांच शुरू करते हुए विशाल के परिजनों से बात की जा रही है। उधर, विशाल के घरवालें भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए है। इस वारदात को किस समय अंजाम दिया गया है इसकी भी जानकारी की जा रही है।

गौरव

RELATED ARTICLES

Most Popular