बागपत (हि.स.)। बड़ौत में गुरुवार को हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर भ्रूण की लिंग जांच का मामला पकड़ा। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लेकर गर्भपात कराने के उपकरण और दवाइयां बरामद की। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया।
हरियाणा में भू्रण के लिंग परीक्षण पर सख्ती के बाद वहां के लोग बागपत में लिंग परीक्षण कराने के लिए आते हैं। गुरुवार को इसकी सूचना पर हरियाणा के पलवल की स्वास्थ्य विभाग की टीम और बागपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ौत के राणा नर्सिंग होम पर छापा मारा। टीम ने रंगे हाथ गर्भवती महिला के भ्रूण के लिंग की जांच होती पकड़ ली। टीम और पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे 65 हजार रुपए भी बरामद किए। ये रुपए लिंग जांच के नाम पर गर्भवती महिला से लिए गए थे। पलवल पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीण ने बताया कि पलवल में सिविल सर्जन के पास शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग पलवल से गर्भवती महिलाओं को बागपत के बड़ौत ले जा रहे हैं। वहां भ्रूण के लिंग की जांच करा रहे हैं। इसी सूचना पर राणा नर्सिंग होम में छापा मारा और गर्भवती महिला को भ्रूण के लिंग की जांच कराते पकड़ लिया। इस दौरान गर्भपात करने की 28 किट, 88 मीजो प्रोक्स टेबलेट, उपकरण आदि बरामद करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बागपत में हरियाणा की टीम ने पकड़ी भ्रूण लिंग जांच, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
RELATED ARTICLES
