बागपत (हि.स.)। बागपत विधानसभा सीट से रालोद ने अहमद हमीद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अहमद हमीद बागपत विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे कोकब हमीद के पुत्र है। जो पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। अब एक बार फिर रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
रालोद से बागपत विधानसभा से अहमद हमीद को उम्मीदवार बनाया गया है। अहमद हमीद सपा व रालोद के गठबंधन से चुनाव लड़ने जा रहे है। रालोद ने टिकट पर अहमद हमीद के पिता कोकब हमीद भी 05 बार विधायक चुने गए। कोकब हमीद के निधन के बाद उनकी विरासत अहमद हमीद ने संभाल ली है। इससे पहले भी अहमद हमीद 02 बार बागपत से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। रालोद के टिकट पर 2012 में बागपत से चुनाव लड़ा तो 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2012 अहमद हमीन को बसपा उम्मीदवार हेमलता चौधरी से हार का सामना करना पड़ा। हेमलता चौधरी को 56957 वोट मिले जबकि अहमद हमीद को 49294 वोट मिल पाए। इस हार के बाद अहमद हमीद ने आरएलडी का दामन छोड़ दिया और बसपा में शमिल हो गये। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमद हमीद ने एक बार फिर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जिसमें भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा से करारी हार मिली। बीजेपी विधायक योगश धामा को 92566 वोट मिले थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी से अहमद हमीद को 61206 वोट मिले। अब अहमद हमीद एक बार फिर रालोद से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। सपा रालोद गठबंधन से वह भाजपा को टक्कर देने वाले है।
सचिन
