बागपत (हि.स.)। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के विनयपुर गांव में बीतीरात को अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
परिजनों के अनुसार यह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे के करीब 55 वर्षीय दाउद खाना-पीना खाने के बाद घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आये बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग निकले। आनन-फानन में घायल को परिवार के लोग मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दाउद ने दमा तोड़ दिया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर एहतियातन गांव में फोर्स को तैनात कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी देवेद्र त्यागी ने बताया कि घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। जो लोग मामले को तूल देने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर भी नजर पुलिस रख रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सचिन/दीपक
