Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत में किसानों का धरना समाप्त करने से इनकार

बागपत में किसानों का धरना समाप्त करने से इनकार

बागपत (हि.स.)। बड़ौत में किसानों का धरना बुधवार को 40वें दिन भी जारी रहा। एडीएम के साथ बैठक में भी किसानों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।
दिल्ली बवाल के बाद बुधवार को एडीएम अमित कुमार ने बड़ौत तहसील में धरनारत किसान नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें बड़ौत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 40 दिन से चल रहे धरने को समाप्त करने को कहा, लेकिन किसान नेताओं ने धरना समाप्त करने से साफ मना कर दिया। किसानों का कहना है कि धरना कानून वापसी तक जारी रहेगा। इसी बात को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि धरने पर बैठे किसानों को बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। किसानों ने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा है। धरना समाप्त करने के लिए बातचीत चल रही है। बैठक में एडीएम के साथ एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र, थांबा चैधरी ब्रजपाल सिंह, बलजौर सिंह, विक्रम सिंह आर्य, विश्वास चैधरी आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि कृषि कानून के खिलाफ 19 दिसंबर से दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर औधोगिक पुलिस चैकी पर हाईवे की एक लेन पर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है, जो देशखाप चैधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में शुरू हुआ था, जिसके कुछ दिन बाद ही सुरेंद्र सिंह ने धरने से उठ गए थे, लेकिन उसके बाद भी धरना लगातार अभी तक जारी है।

Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi

RELATED ARTICLES

Most Popular