Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : पुलिस की रडार पर 2152 लोग, 132 अपराधी जिला बदर

बागपत : पुलिस की रडार पर 2152 लोग, 132 अपराधी जिला बदर

बागपत (हि.स.)। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने 132 लोगों को जिला बदर किया है। 700 लोग मुचलका पाबंद किये गये हैं। जबकि 2152 लोगों ऐसे चिन्हित किये गये हैं जो माहौल बिगाड़ सकते हैं। प्रशासन ने 449 वांछितों के गैर जमानती वारंट जारी किये। जिले में 50 कम्पनियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है।

जिले में चुनावी धारा लगते ही जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने कमान संभाल ली है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय पुलिस बल को दे दी गयी है। जिले में 40 कम्पनी केंद्रीय पुलिस बल तो दस कम्पनी पीएसी की रहेंगी। सामान्य पुलिस के 25 इंस्पेक्टर, 598 एसआई, 2583 कांस्टेबल, 2640 होमगार्ड को लगाया जाएगा। इनमें मतदान केंद्रों को देखते हुए बढ़ोत्तरी भी किए जाने की बात कही जा रही है।

144 लागू, शान्ति की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव का कहना है कि जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर काम किया जा रहा है। जिले में शांतिपूर्ण मतदान होगा। शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। सभी गांवों में बैठक कर शांति की अपील की गयी है। जिले में धारा 144 लागू है।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular