Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : दिनदहाडे़ दो किसानों की गोली माकर हत्या

बागपत : दिनदहाडे़ दो किसानों की गोली माकर हत्या

बागपत (हि.स.)। जनपद के बसी गांव में सोमवार को दिनदहाडे़ दो किसानों की गोली माकर हत्या कर दी गई। दोनों किसान खेत से गन्ना लेकर तौल केंद्र पर जा रहे थे। हत्यारों ने कई गोली मारी, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार के एक सदस्य की कुछ दिन पूर्व जेल में हत्या कर दी गई थी।

बसी गांव का रहने वाला किसान सतसिंह सोमवार दोपहर को अपने पोते मंदीप के साथ खेत पर गन्ना छील रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर जब वह तौल केंद्र की और जा रहा था उसकी समय अज्ञात लोगों ने हथियार लेकर उसको जंगल में घेर लिया और ट्रैक्टर पर सवार सतसिंह व उसके पौते मंदीप की गोली माकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कातूस के खोके भी बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार की गांव में रंजिश चली आ रही है। हत्यारों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गयी है।

आठ से दस गोली मारी गई

बागपत के बसी गांव में हत्या की सूचना मिलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन घटनाथल पर पहुंचकर जांच की। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी ली है। दोनों मृतकों को आठ से दस गोली मारी गई है।

बेखौफ थे हत्यारे

दोहरे हत्याकांड़ को अंजाम देने वाले हत्यारे बेखौफ आये थे। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारों ने पहले तो ताबडतोड़ गोलियां बरसाई। उसके बाद दोनों को देखा की कही जिंदा तो नहीं है। मरने के बाद भी उन पर फायर किया गया। मौत होने की पुष्टी के बाद ही हत्यारे मौके से फरार हुए।

एक सदस्य ने जेल में तोड़ा दम

सतसिंह के पु़त्र रिऋीपाल को खेकड़ा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक मामले में जेल भेजा था। जेल में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गयी थी। जेल में ऱिऋीपाल मृत अव्स्था में पाया गया था।

सचिन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular