Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : ट्रेन पलटाने के लिए ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप,जांच...

बागपत : ट्रेन पलटाने के लिए ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप,जांच में जुटी आरपीएफ

बागपत (हि.स.)। रमाला थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप डालने के मामले की गुरुवार को जांच के लिए जनपद शामली की आरपीएफ थाने की टीम गुरुवार को पहुंची। आरपीएफ ने किसान कविंद्र समेत कई लोगों से पूछताछ की है। संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है, जल्द ही इसका राजफाश किया जाएगा।

शामली आरपीएफ थाने के इंस्पेक्टर नवीन कुमार टीम के साथ गुरुवार को घटनास्थल रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और जांच की। पूछताछ में ग्राम बूढ़पुर निवासी किसान कविंद्र ने बताया कि नलकूप की हौज का करीब 25 किग्रा वजन का लोहे का पाइप किसी ने मंगलवार रात दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब वह खेत में पहुंचे तो गायब पाइप को तलाश करने लगे थे। नलकूप से थोड़ी दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर पाइप रखा देख उनके होश उड़ गए थे। आनन-फानन में ट्रैक से पाइप को उठाया और यूपी डायल-112 की पुलिस को बुलाया। पाइप को उठाने से पहले किसान ने अपने मोबाइल से ट्रैक पर रखे पाइप की फोटो खीच ली थी।

कविंद्र के बड़े भाई बिजेन्द्र ने रमाला थाने में घटना की तहरीर दी। रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने पूरे मामले से तुरंत शामली के आरपीएफ कार्यालय को अवगत कराया। पुलिस का मानना है कि असामाजिक तत्वों ने यह हरकत की है। ट्रैक पर रखे लोहे के पाइप से कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रतिदिन सुबह शामली से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली जाती है, जो बूढ़पुर और कासिमपुर खेड़ी से लगभग 7.20 गुजरती है। सप्ताह में तीन दिन अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन भी गुजरती है। इस मामले में आरपीएफ व जीआरपी की टीम जांच में लगी है।

गौरव/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular