Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत जेल में धूमधाम से मनाई गई होली

बागपत जेल में धूमधाम से मनाई गई होली

बुलंदशहर(हि.स.)। जिला कारागार में कैदियों ने भी होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी बंदियों के साथ कारागार के कर्मचारी गाजे-बाजे के साथ होली के गीत गाते, नृत्य करते हुए होली के रंगों में सराबोर नजर आए।

जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने शनिवार को बताया कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों से गले मिलकर होली खेली। महिला बंदियों की बैरक में अलग से डीजे की व्यवस्था की गई। बंदियों को होली खेलने के लिए गुलाल,रंग,पिचकारी व होली की टोपी व अन्य साज सामान जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया। सभी महिला बंदी खुशी से गाते व नृत्य करते हुए होली मनाई।

आवासीय कॉलोनी में भी सभी कर्मी व उनके परिवारों ने जेल अधीक्षक के साथ मिलकर होली खेली। जेल अधीक्षक ने सभी को होली की बधाई देते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि हमें सभी प्रकार के मतभेद भुलाकर इस त्योहार को एक उत्सव के रुप में मनाना चाहिए।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular