Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को झटका, सफाईकर्मी हड़ताल...

बागपत : जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को झटका, सफाईकर्मी हड़ताल पर

बागपत (हि.स.)। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को भारी झटका लगा है क्योंकि जिले के सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गये हैं। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था एक सप्ताह से ठप पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ सफाईकर्मी भी हड़ताल में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने आस-पास साफ सफाई रखने और जल भराव न होने देने की अपील की है।

जनपद में वायरल बुखार से सैकड़ों लोग बिमारी की चपेट में है। बीमार लोग इलाज कराने के लिए सीएचसी ओर पीएचसी पर पहुंच रहे हैं। बरसात का मौसम और गांवों में फैली गंदगी इसका मुख्य कारण बतायी जा रही है। डाॅ. विभाग राजपूत ने सभी लोगों से अपने घरों के आस पास साफ-सफाई रखने और जल भराव न देने की अपील की है।

सीएमओ डाॅ. दिनेश कुमार का कहना कि जनपद भर में स्वास्थ विभाग संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जागरूकता फैला रही हैं और जरूरत मंद लोगों को दवाई दी जा रही है।

सफाई व्यवस्था ठप सफाई कर्मी हड़ताल पर

जिले के कुछ गांवों को छोड़ दें तो चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत होने वाली साफ सफाई व दवाई छिड़काव आदि कार्य ठप है। सफाई कर्मी एक सप्ताह से हड़ताल पर है। जिला विकास भवन पर चल रहे धरने में सफाई कर्मी भी शामिल हो गये हैं।

मुख्य विकास अधिकारी रंजित सिंह ने कहा है कि गांवों में साफ सफाई कराने और दवाई छिड़काव की व्यवस्था की गयी है। ग्राम प्रधानों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। मनरेगा मजदूरों या इन्य स्रोतों से कार्य कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular