Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत: आठ वर्षीय बच्चे की फांसी लगाकर हत्या

बागपत: आठ वर्षीय बच्चे की फांसी लगाकर हत्या

बागपत (हि.स.)। जिले के रमाला थाना क्षेत्र के ग्राम असारा में बीती रात एक बच्चे की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के मकान की छत पर छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम असारा निवासी नसीम बड़ौत में कपड़ों की सिलाई का कार्य करते हैं। परिवार गांव में ही रहता है। उनका आठ वर्षीय बेटा अयान शुक्रवार शाम खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। देर शाम तक बच्चा अयान घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को मोहल्ले के ही व्यक्ति मोमीन के मकान की छत पर अयान का शव मिला। जिसके गले में रस्सी बंधी मिली। पायजामा उतरा मिला। मकान के पास खेत में अयान की चादर व जूते मिले।

प्रथम दृष्टया बच्चे की खेत में हत्या कर शव को छत पर डाला गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्चे की हत्या को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। वहीं रमाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा।

इस संबंध में रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि उपरोक्त मामले में हर बिंदु पर जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

गौरव कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular