Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाइस उद्यमी 150 करोड़ रुपए का निवेश कर अपने उद्योग स्थापित करेंगे...

बाइस उद्यमी 150 करोड़ रुपए का निवेश कर अपने उद्योग स्थापित करेंगे : जिलाधिकारी

– प्राथमिकता के आधार पर हो उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान : जिलाधिकारी

देवरिया (हि.स.)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योग बन्धु की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 22 उद्यमी कुल 150 करोड़ रुपए का निवेश कर अपने उद्योग स्थापित करेंगे।

बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी सम्बंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कुल 180 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 79 आवेदनों पर 1167 लाख रुपए के लोन बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष कुल 33 आवेदनों पर बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। ओडीओपी योजना के तहत कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 22 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए 284 लाख रुपए की धनराशि बैंक द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है।उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर 891 ऑनलाइन आवेदन आए जिनमें से 93 प्रतिशत आवेदन का निस्तारण हो चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, अरुणेश कुमार, आनंद सागर तिवारी, दीनानाथ मिश्र, निखिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular