Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यबाइक सवार अपराधियों द्वारा मेयर की गोली मारकर हत्या

बाइक सवार अपराधियों द्वारा मेयर की गोली मारकर हत्या

राज्य डेस्क

भागलपुर। बिहार में गुरुवार की देर रात बड़ी वारदात हुई। कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तीन गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। दूर-दराज के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मेयर शिवराज पासवान देर शाम एक मामले की पंचायती कर बाइक से घर लौट रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे गेट के समीप देर रात पहले से घात लगाए अपराधियों ने शिवराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में तीन गोली लगने से शिवराज गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। गंभीर हालत में मेयर को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मेयर की हत्या की सूचना मिलते ही मेडिकल कालेज में समर्थकों और उनके जानने वालों की भीड़ जुट गई। शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। बता दें कि निवर्तमान मेयर विजय सिंह के बरारी से विधायक निर्वाचित होने के बाद शिवराज पासवान नगर निगम के मेयर निर्वाचित हुए थे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular