Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा में फिर एक पति ने पत्नी की गर्दन काटी, हालत गंम्भीर

बांदा में फिर एक पति ने पत्नी की गर्दन काटी, हालत गंम्भीर

बांदा, 26 अक्टूबर (हि.स.)। बबेरू कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नशे में धुत युवक ने पत्नी पर ससुर से नाजायज संबंध का आरोप लगाते हुए उसकी गर्दन में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बबेरू कस्बा स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले युवक गणेश शंकर सोनी के पिता की आभूषण की दुकान है। युवक भी उनके साथ ही हाथ बंटाकर परिवार का भरणपोषण करता है। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे के बाद युवक नशे की हालत में घर लौटा और किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मन्नो सोनी से उलझ गया। इसी बीच उसने पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने शुरू कर दिए। गर्दन, पीठ और हाथ पर चार-पांच वार होने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच चीख सुनकर स्वजन पहुंच गए और बचाने की कोशिश की। 
युवक को गिरफ्त में ले लिया। स्वजन व पड़ोसियों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही थानेदार जयश्याम फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। चाकू बरामद कर लिया गया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।जहां उसकी हालत गंम्भीर बनी हुई है।
युवक की शादी डेढ़ साल पहले 16 फरवरी 2019 को हुई थी। युवक का आरोप है कि उसके पिता से पत्नी के दो माह से अवैध संबंध थे। उसने कई बार इस बात का विरोध करते हुए पत्नी को समझाने का प्रयास किया पर उसने बात नहीं मानी। 
कोतवाल जयश्याम शुक्ला का भी कहना है कि पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और कन्नौज निवासी मायके पक्ष को सूचना दी गई है। 
बताते चले कि इसी मोहल्ले में 09 अक्टूबर को पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर फरसा से गर्दन काट आरोपित पति सिर लेकर थाना पहुंच गया था। आज उसी तर्ज पर हुई घटना के बाद लोग फिर सिहर गए और पुरानी घटना ताजी हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular