Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा में पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बांदा में पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बांदा(हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलाेनी में एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर अन्य पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

काशीराम कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसके परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। सूना घर पाकर पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस पड़ाेस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपित युवक को दबोच लिया। घटना की जानकारी पर परिवार को लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित की मां विधवा है और मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालती है।

क्षेत्राधिकारी नगर गवेद्र पाल गौतम ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में एक युवक ने अकेला पाकर घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज गया है।

अनिल/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular