Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा : प्रेमी युगल ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी की

बांदा : प्रेमी युगल ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी की

बांदा (हि.स.)। प्यार में साथ जीने साथ मरने की सौगंध खाने वाले प्रेमी युगल ने गुरुवार को शीशम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। मरने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग पर सिंदूर से भर दिया और फिर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र की है।
इलाके के गांव में रहने वाले केशव उर्फ छोटे मिश्रा (45) पुत्र शिवदास मिश्र का अपने ही गांव की रिंकी उर्फ किरण गुप्ता (25) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। केशव मिश्रा पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी वह गांव की रिंकी से प्यार कर बैठा। दोनों छुप-छुप कर मिलते रहे और प्यार परवान चढ़ता रहा। इस बीच रिंकी के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। कुछ ही दिनों बाद शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। प्रेमिका को अपने शादीशुदा प्रेमी से बिछड़ने का गम सता रहा था। यही वजह है कि उसने प्रेमी के साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के आधार पर दोनों ने गांव के बाहर शीशम के पेड़ में लटककर फांसी लगा ली।
मटौंध थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से प्रेमी और प्रेमिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें प्रेमी युगल ने दोनों को एक साथ चिता में जलाए जाने की अंतिम इच्छा जाहिर की है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular