Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा जेल घटना के बाद पूरे राज्य में शांति व्यवस्था कायम- अमिताभ...

बांदा जेल घटना के बाद पूरे राज्य में शांति व्यवस्था कायम- अमिताभ यश

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने शुक्रवार को यहां कहा कि बांदा जेल में घटित घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है। किसी प्रकार की कोई घटना अभी तक नहीं हुई है।

अमिताभ यश ने पत्रकारों को जारी एक बयान में कहा कि जुमे की नमाज और कल बांदा जेल में घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया था। कई जिलों में किसी अशांति की आशंका के कारण अतिरिक्त पुलिस बल भेजते हुए सभी क्षेत्रों में शांति बनाए रखने का निर्देश दिये गए थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में शांति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में अपराह्न तीन बजे तक नमाज चल रही थी। इसलिए पुलिस उन सभी जगहों पर सतर्कता बरत रही है। अभी तक कहीं कोई समस्या नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया है।

शरद/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular