Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा : केन नदी में चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद,...

बांदा : केन नदी में चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, एक की खोजबीन में लगे गोताखोर

बांदा (हि.स.)। जनपद में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूब कर चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें से दो बच्चे सगे भाई बहन हैं। नदी में डूबे चारों बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। शवों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई थी।

घटना गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर गांव में हुई। इसी गांव की महिलाएं महालक्ष्मी पर्व पर आज नदी स्नान करने गई थी। उनके साथ बच्चे भी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय बाबूराम निवासी ग्राम कोलावल रायपुर के दो बच्चे उमेश (15) सीता (13) तथा रामफल का सात वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ छोटू अचानक पानी में डूबने लगे। जिन्हें बचाने की महिलाओं ने कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते तीनों पानी में डूब गए। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम तहसीलदार अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे और जाल डलवा कर बच्चों को ढूंढने की कोशिश की। कई घंटों बाद बाबूराम के दोनों बच्चे उमेश व सीता के शव बरामद हो गए, जो सगे भाई-बहन हैं। जबकि घटना के दो घंटे बाद छोटू का भी शव बरामद हो गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

दूसरी तरफ बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव में हरी प्रसाद साहू की आठ वर्षीय बेटी अमृता साहू छोटी नदी में डूब गई। यह भी गांव की अन्य महिलाओं के साथ नहाने गई थी। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव बरामद करा लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular