लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी भारत पाकिस्तान युद्ध की 50वीं स्वर्ण जयंती (बांग्लादेश मुक्ति दिवस) के अवसर पर 16 दिसम्बर को वीर नारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन करेगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के कोऑर्डिनेटर सुभाष मिश्र ने दी।
भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नेतृत्व में तथा फील्ड मार्शल मानिक शाॅ के रणनीतिक कौशल से विश्व प्रसिद्ध भारत-पाकिस्तान युद्ध ‘‘जो भूतो ना भविष्यति’’ युद्ध जीत का पूर्व पाकिस्तान को पाकिस्तानी जनरल याहिया ख़ाँ के ताना शाही/अत्याचार से मुक्ति दिला कर एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश का अभ्युदय विश्व के नक्शे में स्थापित कर कीर्तिमान बनाया था।
भारतीय सेना के सामने 93 हजार पाकिस्तान सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 16 दिसंबर को माल एवेन्यू नेहरू भवन में वीरता पुरस्कार प्राप्त विजेताओं वीर नारियों को सम्मानित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने प्रदेश के वीरता प्राप्त विजेताओं, पूर्व सैनिकों,वीर नारियां,भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया है।
बृजनन्दन
