मथुरा (हि.स.)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के पुजारी के घर लाखों की चोरी हो गई। पुजारी हिमाचल प्रदेश परिवारीजनों के साथ गए थे। वहां से लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। इलाका पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विश्व प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी के पुजारी मदन गोपाल गोस्वामी 23 जून को हिमाचल के नगरकोट और चिंतपूर्णी घूमने गए थे। इस दौरान उनके घर में चोरी हो गई। सभी लोग पांच दिन बाद घर लौटे, तो घर में बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुजारी मदन गोपाल गोस्वामी ने बताया कि हम लोग नगर कोर्ट और चिंतपूर्णी घूमने गए हुए थे। इस दौरान घर में चोरी हो गई, चोर घर से करीब दो लाख कैश और पांच लाख रुपये के गहने और सामान ले गए हैं। जिसमें घर की महिलाओं सहित बांके बिहारी जी के आभूषण भी शामिल हैं। फिलहाल, वृंदावन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित के शिकायत पर चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। चोरी की घटना घर में लगे सीसी टीवी में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में लगी है। पुलिस उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महेश/मोहित
