औरैया (हि. स.)। जनपद के एक गांव निवासी वृद्ध महिला बहू से झगड़ा होने के कारण नदी में कूदने जा रही थी, महिला को पास में मौजूद पुलिस ने पकड़ा और समझा बुझा करके परिजनों को बुलाकर साथ में भेज दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ निवासी रामवेटी पत्नी स्व सेवाराम अपने पुत्र अवनीश कुमार के साथ गांव में रहती है। बुधवार को रामवेटी की अपनी बहू पूजा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे परेशान होकर वृद्ध महिला गांव के बाहर स्थित जुआ नदी के पुल पर जाकर खड़ी हो गई और पुल से नदी में छलांग लगाने के लिए जैसे ही तैयार हुई वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने वृद्ध महिला को पकड़ लिया और उनसे परेशानी पूछी जिसके बाद बहू व पुत्र को थाने बुलाकर समझाया बुझाया जिससे महिला घर जाने के लिए राजी हो गई और अपने पुत्र व बहु के साथ घर चली गई।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि एक वृद्ध महिला अपनी बहू से झगड़ा होने के कारण नदी में कूदने जा रही थी। पुल पर मौजूद पुलिस टीम ने बचाया समझा बुझाकर घर भेज दिया।
सुनील
