Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनबहुत प्यारा है बॉलीवुड के फेमस सौतेले भाई-बहन का रिश्ता, शेयर करते...

बहुत प्यारा है बॉलीवुड के फेमस सौतेले भाई-बहन का रिश्ता, शेयर करते हैं खास बांड

भाई -बहन का रिश्ता ऐसे तो बहुत प्यारा और नोंक -झोंक भरा होता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे में भी हो सौतेले भाई -बहन होते हुए भी एक दूसरे से बहुत ही खास बांड शेयर करते हैं।

पूजा भट्ट-आलिया भट्ट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूजा भट्ट और आलिया भट्ट आपस में सौतेली बहने हैं। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के साथ खास बांड शेयर करती है। आलिया, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं और पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं। आलिया और पूजा में 21 साल का फर्क है। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फर्क पता नहीं चलता। पूजा और आलिया को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की भी दो सौतेली बहने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर अर्जुन की स्टेप सिस्टर्स हैं। हालांकि अर्जुन अपनी दोनों ही बहनों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।

सारा अली खान-तैमूर,जेह

सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा और सैफ-करीना के बेटे तैमूर एवं जेह सौतेले भाई-बहन हैं। सारा अपने भाइयों को बहुत प्यार करती हैं। सारा अक्सर तैमूर और जेह के साथ टाइम बिताती भी नजर आती है।

शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और सना कपूर

शाहिद कपूर का कोई भी सगा भाई या बहन नहीं है। लेकिन अपने दोनों सौतेले भाई और बहन यानी अभिनेता ईशान खट्टर और सना के साथ शाहिद के बेहद अच्छे रिश्ते हैं। ईशान खट्टर के साथ उनकी बॉन्डिंग देख यह कहना मुश्किल है कि दोनों सगे भाई नहीं हैं। तीनों को एक साथ कई मौकों पर समय बिताते देखा गया है।

इन सबके अलावा बॉलीवुड में और ऐसे कई सितारे हैं जो सौतेले होते हुए भी एक -दूसरे के साथ खास बांड शेयर करते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular