बहराइच (हि.स.)। एसओजी और देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नकली नोटों के कारोबार में लिप्त एक तस्कर को सयुंक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि एसओजी व देहात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नकली नोटों से भरा बैग लेकर कही जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और एसओजी प्रभारी राजकुमार पांडे ने दलबल के साथ बंदरिया बाग में घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। उसके पास से 38 हजार सात सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी रिजवान उर्फ राजा ने बताया कि वह लंबे समय से नकली नोटों की तस्करी कर रहा है। एएसपी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है तथा इससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।
राहुल/दीपक/मोहित
