Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :हत्या और असुरक्षा को लेकर जैन समाज ने प्रदर्शन किया, अत्याचार...

 बहराइच :हत्या और असुरक्षा को लेकर जैन समाज ने प्रदर्शन किया, अत्याचार रोकने की मांग

बहराइच (हि.स.)। जैन समाज के लोगों की हत्या और असुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट में जैन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। जैन समाज के लोग शहर के मुख्य मार्ग से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

श्री दिगंबर जैन समाज के जिलाध्यक्ष अजय कुमार जैन की अगुवाई में गुरुवार को जैन समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी ने शहर में स्थित जैन मंदिर से जुलूस निकाला, जुलूस शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इसके बाद जैन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने कहा कि कर्नाटक में जैन मुनि समाज के मुनि काम सागर नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या कर दी गई थी। लेकिन कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई करने में भेदभाव की। आरोप लगाया कि देश में मौजूद जैन समाज के लोगों को जगह-जगह टारगेट किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों में नाराजगी फैल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि को सौंप कर समाज पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। जैन समाज को सुरक्षा प्रदान करने की आवाज उठाई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल, महामंत्री डॉ डिंपल जैन, जैन समाज के महामंत्री रितेश जैन कोषाध्यक्ष संजीव जैन, वैभव जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राहुल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular