Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बहराइच :स्वामी प्रसाद मौर्या को बताया संविधान विरोधी - ओमप्रकाश राजभर

 बहराइच :स्वामी प्रसाद मौर्या को बताया संविधान विरोधी – ओमप्रकाश राजभर

बहराइच (हि. स.)। जनपद के मिहींपुरवा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर जमकर जुबानी हमला बोला। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सत्ता लोलुप लोग हैं। इन्हें केवल सत्ता चाहिए।

ये संविधान विरोधी हैं। पांच साल भारतीय जनता पार्टी में मलाई काटने के बाद अब वह अखिलेश की शरण में पहुंच गए हैं। चर्चाओं में बने रहने के लिए अनर्गल बयान दे रहे हैं। जो संविधान विरोधी है ऐसे में उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के पास और कोई काम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया की आरक्षण की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाए।

ऐसे में अखिलेश यादव को सूची को देखकर मुख्यमंत्री को आइना दिखाना चाहिए, लेकिन अखिलेश इन सब कामों से कोई मतलब नहीं है। 2024 चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि तीसरे मोर्चे की बनने की तैयारी है। जब तीसरे मोर्चे का गठन हो जाएगा। उसके बाद यह कहना साफ होगा कि ओमप्रकाश राजभर कहां हैं।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular